फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध बालू लदे पांच ट्रक सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। थाने की पुलिस ने शनिवार की रात नगर के राजमार्ग पड़ाव पर एक पेट्रोल पंप के पास अवैध बालू लादकर खड़ी पांच ट्रकों को सीज कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा गस्त के दौरान को बालू लदे पांच ट्रकों को सड़क किनारे खड़ा पाया। उन्होंने इसकी सूचना खनन निरीक्षक अरविंद यादव और उप जिला अधिकारी ज्ञानपुर आशीष कुमार यादव को दी। मौके पर पहुंचे खनन निरीक्षक ने कागजात चेक करने के बाद पांचों ट्रकों लदी बालू अवैध थी। पूछताछ में चालकों ने बताया कि सभी ट्रकों का एक ही मालिक है। वह बिहार से बालू लादकर इस क्षेत्र में चोरी छिपे बेचता है। यहां पर ज्यादा कीमत मिलती है। खनन निरीक्षक ने अवैध बालू परिवहन और ओवरलोडिंग में पांचों ट्रकों को सीज कर पुलिस हवाले कर दिया। खनन निरीक्षक ने कहा कि अवैध बालू बिक्री पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें