ज्ञानपुर। भदोही नगर के प्राथमिक विद्यालय कटरा में महिला शिक्षामित्र के उत्पीड़न के मामले में बीएसए ने प्रधानाध्यापक गुलाम साबिर अंसारी को निलंबित कर बीआरसी से अटैच कर दिया है। आठ मार्च को शिक्षामित्र मीनाक्षी ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि हेडमास्टर बिना सूचना अनुपस्थित रहने के साथ ही एमडीएम में फर्जी छात्र संख्या अंकित करने और जान से मारने की धमकी देता है। शिक्षामित्र ने इस मामले में थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया है। डीएम के निर्देश पर बीएसए ने जांच बीईओ भदोही से कराई। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद बीएसए ने निलंबन की कार्रवाई की।