फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमों का अड़ंगा, अगले माह से चलेगी नेपाल की बस0

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नियमों के फेर में नेपाल की बस सेवा प्रभावित हो रही रही है। इससेे नेपाल जाने वाले पर्यटकों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वाराणसी से नेपाल तक की अंतरराष्ट्रीय बस सेवा का शुभारंभ किया गया। इसमें एक बस नेपाल की ओर से बनारस और दूसरी बनारस से नेपाल भेजने की योजना बनी। यह सेवा शुरू हो गई, लोगों को फायदा भी मिलने लगा, लेकिन बनारस से नेपाल जाने वाली बस का अनुबंध जनवरी में समाप्त हो गया। जब रोडवेज प्रशासन ने अपनी दूसरी बस को अनुबंध करके चलाने की अनुमति की मांग की तो नेपाल सरकार ने नियमों में बदलाव की बात कहते हुए मना कर दिया। कहा कि नेपाल सरकार उसी बस को अनुमति देगा, जो रोडवेज के नाम रहेगी। इससे अब अनुबंधित बस मालिक को अपनी वोल्वो बस को रोडवेज के नाम स्थानांतरित करना पड़ेगा। इस प्रक्रिया में अभी कुछ दिन का समय लगेगा। आरएम कपिल शर्मा ने बताया कि नेपाल सरकार की बस एक दिन गैप देकर चल रही है। अपनी बस का अनुबंध होते ही फिर से सेवा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें