नगरा। राष्ट्रीय मध्याह्न भोजन रसोईया फ्रंट के तत्वाधान में नगरा ब्लाक क्षेत्र के रसोइयों को बैठक रविवार को जनता इंटर कालेज में सम्पन्न हुई। बैठक में रसोइयों के अलावा संगठन के पदाधिकारियों ने भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र नगरा में रसोइयों का उत्पीड़न किया जा रहा है। मनमाने ढंग से कुछ रसोइयों को विद्यालयों से हटा दिया गया है। जिससे उनके मन मे मायूसी एवं शासन व विभाग के प्रति आक्रोश है। बैठक में मानदेय बढ़ोतरी न होने पर भी चर्चा की गई। अपनी मांगों को के संदर्भ में रसोइयों ने सर्वसम्मति से 13 दिसम्बर की बीआरसी नगरा का घेराव करने का निर्णय लिया। बैठक में सुनैना देवी, रीता देवी, मंजू देवी, सुनीता देवी, मुनीब यादव, रामजन्म, गुलाबी देवी आदि उपस्थित रही।अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष पुष्पा यादव ने किया।