फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता के लिए सीधी विमान सेवा 28 से

विज्ञापन
विज्ञापन
कोलकाता के लिए सीधी विमान सेवा 28 से
विज्ञापन

बाबतपुर। वाराणसी से कोलकाता के बीच सीधी विमान सेवा 28 नवंबर से शुरू होगी। इसके लिए एयर इंडिया को डीजीसीए (नागर विमानन निदेशालय) से सहमति मिल गई है।
कोलकाता के लिए सीधी उड़ान की मांग काफी दिनों से चल रही थी लेकिन डीजीसीए का मंजूरी नहीं मिल पा रही थी। अब डीजीसीए हरी झंडी मिलने के बाद एयर इंडिया ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। एयर इंडिया का विमान एआई 421 लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, बाबतपुर से दोपहर 12:10 बजे उड़ान भरेगा, जो 1:20 बजे कोलकाता पहुंचेगा। यही विमान एआई 422 बनकर कोलकाता से अपराह्न 2:30 बजे चलकर 3:30 बजे बाबतपुर पहुंचेगा। एयर इंडिया के स्थानीय मैनेजर आतिफ इदरीस ने बताया कि यह विमान सेवा हफ्ते में चार दिन मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को संचालित होगी। कहा कि यह उड़ान शुरू होने से पूर्वांचल और पश्चिम बंगाल के बीच जुड़ाव बड़ेगा। साथ ही पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें