फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ : अब 54 मेधावियों को मिलेगा गोल्ड मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में 10 अक्तूबर को आयोजित 39वें दीक्षांत समारोह में अब 54 मेधावियाें को गोल्ड मेडल दिया जाएगा। स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के पाठ्यक्रमों में टॉप करने वाले 51 मेधावियों को स्वर्ण पदक किया जाएगा। इसके अलावा दो खिलाड़ियों को गोल्ड मेडल दिया जाएगा, वहीं एक गोल्ड मेडल स्नातक व स्नातकोत्तर में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावी को दिया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी की गई मेरिट सूची को लेकर दो आपत्तियां आई थीं। इसमें एक आपत्ति सही पाई गई और टॉप टेन में एक मेधावी को मेडल पाने का मौका मिला। एमएससी कृषि (केमिस्ट्री एंड सायल साइंस) में दो मेधावियाें को गोल्ड मेडल दिए जाएंगे। वहीं दूसरी आपत्ति गलत होने पर उसे खारिज कर दिया गया। दीक्षांत समारोह में 92 हजार छात्र-छात्राआें को उपाधि दी जाएगी। बता दें कि दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि इसरो के पूर्व चेयरमैन व वैज्ञानिक डॉ. के राधाकृष्णन होंगे। अध्यक्षता कुलाधिपति राज्यपाल राम नाइक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें