सेवापुरी। जंसा थाना क्षेत्र के बडौरा बाजार स्थित चौरा माता मंदिर के समीप ग्राम सभा की लगभग डेढ़ बिस्वा जमीन लबे रोड वाराणसी.भदोही मार्ग पर स्थित हैं। उक्त जमीन पर काफी दिनों से एक सप्रदाय के स्व. मतीन अहमद की विधवा पत्नी लल्ली ने जबरन कब्जा कर उक्त जमीन पर अबैध निर्माण करवा कब्जा कर रही थी।वही दूसरे सम्प्रदाय के रमेश पाल सहित गाँव के दर्जनों लोग मंदिर के जमीन पर हुए कब्जे का बिरोध कर रहे थे।ग्रामीणों का कहना है कि उक्त स्थल पर गाँव के लोग मांगलिक कार्य करते है।बार बार बिरोध के बावजूद भी मंगलवार को बिधवा के पुत्र जमीन पर अवैध कब्जा करने लगे।जिसका बिरोध ग्रामीणों ने किया।आक्त्रसेशित ग्रामीणों ने मंदिर की जमीन पर हुए अवैध कब्जा को ढहा दिया।घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष जंसा अनिल कुमार सिंह मौके पर पहुच कर उपद्रवियों को खदेड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने लल्ली के तहरीर पर 11 लोगो के खिलाफ बलवाएघर मे घुसकर मारपीट व संपत्ति क्षतिग्रस्त करने का मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसओ ने बताया कि दोनों सम्प्रदाय के लोग चौरा माता मंदिर की जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद करते चले आ रहे हैं।इस मामले में विधवा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर रमेश पालएराकेश गुप्ताएसुनील गुप्ता व नन्हकू गुप्ता को गिरप्तार कर जेल भेज दिया गया।