फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बार सिग्नल फेल, कई ट्रेनें प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को सिग्नल टेलिकॉम व्यवस्था दो बार बेपटरी हुई। इसके चलते कई ट्रेनें प्रभावित रहीं तो वहीं देहरादून हावड़ा एक्सप्रेस भी इसके चक्कर में ढाई घंटे फंसी रही। इसके चलते यात्रियों ने हंगामा किया। कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए संकट भरा दिन रहा। पूरे दिन में दो बार सिग्नल टेलिकॉम व्यवस्था ध्वस्त हुई। एक बार दोपहर बाद 1:10 से 3:45 बजे तक और दूसरी बार 4:25 तक 4:50 बजे तक गड़बड़ी से इसके चलतेट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें जहां की तहां खड़ी रही। देहरादून से हावड़ा जाने वाली देहरादून-हावड़ा एक्सप्रेस पहले 1 घंटा यार्ड और फिर प्लेटफार्म पर लंबे समय तक खड़ी रही। प्रभावित ट्रेनों के यात्री इस समस्या के चलते काफी परेशान हुए। बाद में देहरादून हावड़ा के यात्रियों ने हंगामा भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें