वाराणसी। जीएसटी के सरलीकरण के लिए रविवार को व्यापारियों ने चितरंजन पार्क में प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के लोगों ने अर्धनग्न होकर भिक्षाटन किया। भिक्षाटन से मिले 115 रुपये केंद्र सरकार को भेजने का निर्णय लिया। महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि अन्य देशों के मुकाबले भारत में दो से तीन गुना जीएसटी है। कहा कि अनाज कर मुक्त है लेकिन उसे पैक कर दिया तो उस पर टैक्स है। कपड़े पर पांच प्रतिशत टैक्स और समाधान में आधा प्रतिशत को एक प्रतिशत टैक्स करने का विरोध जताया। कहा कि अब फुलटाइम सीए और एकाउंटेंट रखना मजबूरी हो जाएगा। वैट के बाद अब जीएसटी का सॉफ्टवेयर खरीदना होगा। मांग की कि जनवरी, 2018 से जीएसटी लागू हो। इसका सरलीकरण किया जाए। व्यापारियों को प्रशिक्षित किया जाए। जेल भेजने का प्रावधान खत्म हो। राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी नरेंद्र नाथ दूबे अडिग ने भी भिक्षा दिया। इस मौके पर शेषपाल गर्ग, इंद्रजीत निर्भीक, लंका व्यापार मंडल के महामंत्री राम भरत ओझा, विशेश्वरगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जायसवाल, गिरिजाघर व्यापार मंडल के महामंत्री गोपाल गुप्ता, राजेश यादव, नारायण, विश्वनाथ सोनी, रमेश केशरी, राजू बाजोरिया आदि प्रमुख रहे।