लालानगर।क्षेत्र के पूरेटीका ग्राम में शनिवार को पांच दिवसीय योग शिवि र का शुभारंभ किया गया।पतंजलि योग समिति हरिद्वार के निर्देश में चल रहे नि:शुल्क योग कक्षा में 21 जून तक प्रतिदिन भोर पांच बजे से सुबह सात बजे तक आसनों का अभ्यास कराया जाएगा। मनीष विंद ने बताया कि आंगनवाड़ी केंद्र पूरे टीका में योग से संबंधित तमाम जानकारियां दी जाएगी। साथ योग का अभ्यास कराया जाएगा। संचालक गणेश केसरवा नी, विवेक त्रिपाठी, संतोष पाल, साकेत मौर्या करेंगे। इसी तरह बड़े शिव मंदिर पर अंतराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर अभ्यास किया गया। इसमें आए साधकों को कई बारीकियां बताई गई।