जौनपुर। केराकत तहसीलदार पीके राय के साथ मारपीट के मामले के दो आरोपी हुरहुरी चौकिया निवासी दिनेश प्रताप और राम सिंह ने शनिवार को एसीजेएम द्वितीय लोकेश वरुण की अदालत में आत्म समर्पण कर दिया। साथ ही जमानत प्रार्थना पत्र दिया जिसे मजिस्ट्रेट ने खारिज करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया। आरोपियों द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र को संज्ञान में लेते हुए मजिस्ट्रेट ने जेल अधीक्षक को आदेशित किया कि इनका मेडिकल कराया जाए और इनके खिलाफ कोई उत्पीड़नात्मक कार्रवाई न हो। साथ ही मजिस्ट्रेट ने केराकत कोतवाल को 20 जून को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट मेें उपस्थित होकर घर से उठाए गए बच्चों के बारे में स्पष्टीकरण दें कि वह कहां हैं।