फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: शादी के बंधन में बंधे 140 जोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को जिले के तीन ब्लाकों सेवापुरी, चिरईगांव और हरहुआ में 140 जोड़ों का विवाह हुआ। इसमें सेवापुरी में 41, चिरईगांव में 49 और हरहुआ में 50 जोड़े पारिवारिक बंधन में बंध गए। समारोह के दौरान जोड़ों में उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

ब्लाक मुख्यालयों पर सुबह दस बजे से वर-वधु पक्ष के लोगाें का जमावड़ा शुरू हो गया। उनके पंजीकरण का सत्यापन करने बाद विवाह का कार्यक्रम पूरा कराया गया। हरहुआ ब्लाक मुख्यालय पर 50 जोड़ों का विवाह हुआ। यहां अजगरा विधायक त्रिभुवन राम ने विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने विवाहित जोड़ों को प्रमाण पत्र भी वितरित किया।
चिरईगांव ब्लाक के संदहां गांव स्थित एक मैरिज लॉन में सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ। बीडीओ सरिता गुप्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम में कुल 49 जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मानकर एक-दूसरे का हाथ पकड़ा और जीवन भर साथ निभाने का संकल्प लिया। इसी प्रकार सेवापुरी ब्लॉक परिसर में योजना के तहत कुल 49 जोड़ो ने विवाह के लिए पंजीकरण कराया था। इसमें 41 जोड़ों का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विवाह हुआ। वहीं 9 जोड़े किन्हीं कारणों से नहीं पहुंच पाए। सेवापुरी में जिला समाज कल्याण अधिकारी जी आर प्रजापति की मौजूदगी में वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। सभी ब्लाकों में आयोजन स्थल पर सुबह दस बजे से ही जोड़ों और उनके परिजनों का जमावड़ा शुरू हो गया था। बैंड बाजे के साथ ही पूरे हर्षोल्लास से सभी जोड़ों की शादी कराई गई। इसके बाद योजना के तहत मोबाइल, बर्तन व कपड़ों को भेंट कर सभी की विदाई हुई। सभी जगहों पर ब्लाक के बीडीओ व समाज कल्याण विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें