फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: रोटरी व्यावसायिक उत्कृष्टता सम्मान से नवाजी गईं 14 प्रतिभाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
रोटरी क्लब वाराणसी शिवगंगा का व्यावसायिक उत्कृष्टता सम्मान समारोह रविवार को सिद्धगिरीबाग स्थित एक होटल में संपन्न हुआ। इसमें काशी को प्रतिष्ठा दिलाने वाले विविध क्षेत्रों के 14 प्रतिभाओं का स्मृति चिह्न देकर सम्मान हुआ। मुख्य अतिथि पद्मश्री पं. शिवनाथ मिश्र ने कहा कि प्रतिभा किसी तारीफ की मोहताज नहीं होती। विशिष्ट अतिथि पूर्व मंडलाध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि रोटरी हर साल छिपी प्रतिभाओं को समाज के सम्मुख लाने के लिए ही ऐसे आयोजन करती है। कार्यक्रम में डॉ. अर्चना आदित्य महस्कर, डॉ. अशोक कुमार सिंह, पं. विजय मिश्र, पायल लक्ष्मी सोनी, मनोज गुप्ता मद्धेशिया, ऋचा रस्तोगी, सी. तुलसीदास, डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा, रवि सर्राफ, अमन कबीर, पं. ऋषि द्विवेदी, अल्पना सिंह, डॉ. अनुराग मिश्र, लाल कुमार को रोटरी व्यावसायिक उत्कृष्टता सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन, गणेश वंदना और राष्ट्रगान से हुआ।अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष अजय कुमार ने की। इस दौरान सचिव ज्ञानेश सेठ, संस्थापक रविशंकर सिंह, अवधेश वर्मा, विभा नागर, शिखा पंड्या, अजय पांडेय आदि मौजूद रहे। संचालन शिखा बर्मन और संयोजन अवधेश कुमार वर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें