फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू के दक्षिणी परिसर में 14 दिनों का दीक्षारंभ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू के बरकछा स्थित दक्षिणी परिसर में बीएससी ऑनर्स विद्यार्थियों का 14 दिवसीय दीक्षारंभ शुरू हुआ। आईसीएआर की छठी डीन समिति के कोर्स का अवलोकन, संकाय सदस्यों व विभागों का परिचय, विभागीय ब्रेकआउट सत्र और व्याख्यान हुए। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख डॉ. राम सिंह, डॉ. आशीष सिंह, डॉ. शशिधर केएस सहित कई प्रोफेसर्स ने कार्यक्रम का संचालन किया। इसमें विद्यार्थियों को विवि जीवन में सहज रूप से प्रवेश कराने और उनमें अपनत्व, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने की जानकारियां दी गईं। अब आगामी सत्रों में विद्यार्थियों के लिए परिसर और फार्म भ्रमण, पुस्तकालय व प्रयोगशाला, सुविधाओं का परिचय, शैक्षणिक व सुरक्षा संबंधी सत्र आयोजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें