फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Samman Nidhi: किसान सम्मान निधि की अटकी है 13वीं किस्त तो तुरंत करें ये काम, अकाउंट में पाएं पैसे

Tue, 14 Feb 2023 06:00 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी परिक्षेत्र  के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि डाकघरों में खुलने वाले बचत खातों और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से खुलने वाले खातों के माध्यम से पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लिया जा सकता है।
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी की 13वीं  किस्त का किसानों को बेसब्री से इंतजार है। इनमें तमाम किसान ऐसे हैं, जिनका बैंक खाता आधार और मोबाइल नंबर से लिंक नहीं है। ऐसे किसानों की सरकार ने राशि रोक रखी है। वाराणसी परिक्षेत्र  के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि अब इन किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पहुंचाने के लिए सरकार ने डाकघर के माध्यम से इनके आधार और मोबाइल लिंक्ड नए खाते खोलने की पहल की है। वाराणसी परिक्षेत्र में इसके तहत हाल ही में साढ़े आठ हजार से ज्यादा किसानों का खाता खोला जा चुका है।  

विज्ञापन


वाराणसी परिक्षेत्र  के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि डाकघरों में खुलने वाले बचत खातों और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से खुलने वाले खातों के माध्यम से पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लिया जा सकता है। आईपीपीबी खाते अपने इलाके के डाकिया के माध्यम से भी खोले जा सकते हैं। मात्र आधार कार्ड नंबर और मोबाइल नंबर के माध्यम से आवेदक का आईपीपीबी खाता चंद मिनटों में ही खोला जाता है। इसके लिए डाक विभाग के कर्मचारी भी  किसानों  को जागरूक करते हुए गांव-गांव शिविर लगाकर नए खाते खोल रहे हैं। जिससे किसानों को आगामी किस्त से वंचित नहीं रहना पड़ेगा। यही नहीं, खातों में किश्त प्राप्त होने के बाद किसान घर बैठे ही डाकिया के माध्यम से अपने खाते से राशि निकाल सकते हैं। 


 
विज्ञापन

PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को हर साल छह हजार रुपए की आर्थिक मदद की जाती है। किसानों को ये राशि हर चार महीने के अंतराल पर तीन किस्तों में दो-दो हजार रुपये करके उनके खातों में डीबीटी माध्यम से ट्रांसफर की जाती है। 

किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पहुंचाने के लिए सरकार ने डाकघर के माध्यम से इनके आधार और मोबाइल लिंक्ड नए खाते खोलने की पहल की है। मात्र आधार कार्ड नंबर और मोबाइल नंबर के माध्यम से आवेदक का आईपीपीबी खाता चंद मिनटों में ही खोला जाता है। इसके लिए डाक विभाग के कर्मचारी भी  किसानों  को जागरूक करते हुए गांव-गांव शिविर लगाकर नए खाते खोल रहे हैं। वाराणसी परिक्षेत्र में इसके तहत हाल ही में साढ़े 8 हजार से ज्यादा किसानों का खाता खोला जा चुका है। - कृष्ण कुमार यादव, पोस्टमास्टर जनरल, वाराणसी परिक्षेत्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें