फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविदास मंदिर पहुंची पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। भैंसासुर घाट स्थित रविदास मंदिर में सोमवार को लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार अपने पति और पुत्र के साथ भंडारा और सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुईं। यहां उन्होंने संत रविदास और बाबू जगजीवन राम के मूर्ति पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर पूजन किया। इसके बाद मंदिर में भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। साथ ही दूर दराज से आए संत शिरोमणि के अनुयायियों को प्रसाद वितरण भी किया। इस दौरान उनके साथ पति मंजुल और उनके पुत्र अंशुल अभिजीत भी मौजूद रहे। दोपहर तीन बजे तक भंडारा और सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मीरा कुमार वापस लौट गईं। रविदास मंदिर के प्रबंधक सतीश राम फागुनी ने बताया कि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार मंगलवार को भी मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें