वाराणसी। चांदी की बनी मां की छ: फीट की प्रतिमा इस बार अन्नपूर्णा मंदिर में स्थापित किया जाएगा, जिसमे की प्रतिमा में बाबा भोले नाथ मां अन्नपूर्णा से भिक्षा मांग रहे हैं। उप महंत शंकर पुरी ने बताया कि लगभग एक कुंतल चांदी के उपयोग से प्रतिमा व नव ग्रह बना है । हैदराबाद व कलकत्ता के जजमानों ने चांदी दान में दिया था। प्रतिमा अन्नपूर्णा मां के गर्भगृह में ही लगेगी और नव ग्रह प्रतिमा अन्नपूर्णा परिसर स्थित सूर्य भगवान के विग्रह के साथ में स्थापित किया जाएगा।