फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाबों और कुंडों के डीपीआर के लिए पांच लाख जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। वीडीए की ओर से 10 तालाबों और कुंडों को संवारने का कार्य किया जाना है। इसकी डीपीआर को बनाने का काम वीडीए ने इंटैक को दिया है। साथ ही इसके लिए पांच लाख रुपये की राशि भी जारी की है। उधर, राशि जारी होने की सूचना के बाद इंटैक ने तालाब-कुंडों के डीपीआर बनाने की कवायद शुरू कर दी है। शहरी क्षेत्र व उससे सटे पौराणिक महत्व वाले 10 प्राचीन तालाब-कुंडों को वीडीए 19 करोड़ रुपये में संवारेगा। इसके लिए जैतपुरा का बकरिया कुंड, दुधिया तालाब, कबीर तालाब, कलहा तालाब, करौंदी तालाब, लक्ष्मी मंदिर कुंड, मच्छोदरी तालाब, पहड़िया तालाब, रेवा तालाब और सोना तालाब का चिन्हांकन किया गया है। नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा अभियान के तहत सीएसआर फंड से इन कामों को कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें