फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमी भाभा कैंसर अस्पताल में रेलकर्मियों का होगा इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शहर स्थित होमी भाभा कैंसर अस्पताल में अब रेलकर्मियों का मुफ्त इलाज हो सकेगा। पूर्वांचल के लगभग 25 हजार रेलकर्मियों को इसका फायदा होगा। पूर्वोत्तर रेलवे के एडीआरएम वीके श्रीवास्तव और टाटा मेमोरियल डिप्टी डायरेक्टर (ओएसबी) डॉ. नारायण एचकेवी के बीच इसको लेकर एमओयू साइन हुआ। रेल के विभिन्न संगठनों ने इस पर खुशी जताई है। साल भर पहले रेलवे के कैंसर अस्पताल का अधिग्रहण टाटा मेमोरियल ने कर लिया। रेल कर्मचारियों को उम्मीद थी कि उनको प्राथमिकता देने के साथ ही यहां मुफ्त इलाज भी होगा पर उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया। अधिकारियों व मंत्रालय स्तर पर पत्राचार भी किया गया। विरोध के बाद कर्मचारियों की मांग को मान लिया गया। अब रेलकर्मचारियों का कैशलेस इलाज यहां होगा। जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि मरीजों को इसका लाभ मिलना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें