फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी और मच्छरों के प्रकोप से फैल रहीं बीमारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। दिन में कड़ी धूप और बीच-बीच में बारिश के बीच बीमारियों ने फिर पांव पसारना शुरू कर दिया है। पंखे के नीचे राहत तो मिल रही है लेकिन बिजली गुल होती ही गर्मी और उमस परेशानी बढ़ा रही है। सड़कों पर कीचड़, जलजमाव और नालियां बजबजाने से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ा है। इससे मलेरिया, वायरल फीवर और डायरिया के रोगियों की संख्या बढ़ने लगी है। राजकीय अस्पताल में ऐसे मरीजों की भीड़ लग रही है। बीते डेढ़ माह से हो रही बारिश से लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। पिछले तीन दिन से दिन में अच्छी धूप होने लगी है। धूप इतनी कड़ी हो रही है कि उसमे खड़े होना भी मुश्किल हो गया है। हालांकि बारिश कमजोर हुई है बीच बीच में बाबरश का दौर अभी थमा नहीं है। जगह जगह कूड़े का अंबार, बजबजाती नालियां, सड़क की पटरियों पर पर कीचड़ के चलते लोग बीमार हो रहे हैं। दूषित जलापूर्ति भी इसका कारण बताया जा रहा है। राजकीय एमबीएस अस्पताल में और दिन के मुकाबले ओपीडी में भीड़ बढ़ी है। सीएमएस डॉ. जयनरेश ने कहा कि हर साल बारिश जाते जाते लोगों को बीमार कर जाती है। इससे बचने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि लोग दूषित पानी पीने से बचें साथ ही बासी खाना न खाएं। बताया कि अस्पताल में हर रोगियों की संख्या में 20 प्रतिशत तक इजाफा हुआ है। बताया कि अस्पताल में दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। निजी अस्पतालों में भी उल्टी, दस्त, डायरिया, मलेरिया और टायफायड की मरीज बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें