फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्यान्न का वितरण नहीं करेंगे कोटेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। आठ सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को कोटेदारों ने डीएसओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कोटेदारों ने एलान किया कि जब तक मांगे पूरी नहीं होतीं, तब तक खाद्यान्न का वितरण नहीं करेंगे। अंत में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएसओ को सौंपा। कोटेदार संघ के जिलाध्यक्ष गिरजाशंकर तिवारी की अध्यक्षता में जिले भर के कोटेदारों ने खाद्यान्न वितरण नहीं करने और 21 सितंबर से राशन नहीं उठाने का निर्णय लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्री ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया। इसमें कोटेदारों पर लगाए गए मुकदमें को वापस लेने, जांच पूरी होने तक कोटेदारों का निलंबन वापस करने, प्रति क्विंटल 250 रुपये लाभांश देने, डोर स्टेप डिलीवरी राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के प्रावधान को लागू करने, कोटेदारों को प्रतिमाह तीन हजार का मानदेय, एनएफएसए के तहत जनवरी 2016 से अगस्त 2018 तक के डोर स्टेप डिलीवरी खाद्यान्न का किराया कोटेदारों के खाते में भेजने आदि मांगें शामिल थीं। अपनी आवाज मुखर करते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मांनी जाएंगी, तब तक वह हड़ताल पर रहेंगे। इस मौके पर शिवपूजन, राजेश दूबे, प्रेमशंकर तिवारी, त्रिभुवन बिंद, सुरेश जायसवाल, विनोद कुमार, कमलेश कुमार, सुनील कुमार, कृपाशंकर, कमलाशंकर, फूलचंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें