फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससी-एसटी एक्ट में संशोधन का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
मोढ़। क्षेत्र के जगदीशपुर देईपुर गांव के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को एससी-एसटी एक्ट में बदलाव के खिलाफ प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार को सवर्ण विरोधी बताते हुए प्रधानमंत्री से इस पर दोबारा विचार करने की मांग की। दिनेश पाठक ने कहा कि यह अध्यादेश लाकर भाजपा ने सवर्णों के साथ अन्याय किया है। उन्होंने कहा कि सवर्णों में भी बहुत लोग खरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे हैं लेकिन भाजपा सरकार को उनकी फिक्र नहीं है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री से इस फैसले पर दोबारा विचार करने की मांग की। इस मौके पर विद्याधर तिवारी, लक्ष्मीनारायण तिवारी, रमेश चंद्र तिवारी, फूलचंद तिवारी, मूलचंद तिवारी, विनय तिवारी, नेमचंद तिवारी, प्रेमचंद पाठक, विशाल पाठक, राजन मिश्रा, अतुल तिवारी, राकेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें