ऊंज। पशु तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बुधवार की देर रात ऊंज पुलिस को सफलता हाथ लगी। दो ट्रकों में ठूंसकर वध को जा रहे 42 मवेशी संग छह तस्करों को गिरफ्तार किया गया। मुखबिर की सूचना पर एसओ राजेश कुमार पांडेय ने हाइवे पर कलिंजरा मोड़ पर रात करीब दो बजे ट्रक यूपी 63 टी 1830 और यूपी 73 ए 5127 को रोका। तलाशी के दौरान दोनो ट्रकों में 42 मवेशी बरामद हुए। इस दौरान पुलिस ने तस्कर सुभाष रानीपुर कौशांबी, फरमून अहमद नवाबगंज इलाहाबाद, अफरोज, बल्ली निवासी भभुआ बिहार, अफसार अली को गिरफ्तार किया। सभी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।