फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

134 यात्री स्पाइस जेट की विमान से अहमदाबाद के लिए उड़ान भरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबतपुर। लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अहमदाबाद की सीधी उड़ान एसजी 971 सोमवार से शुरू हो गई। यह उड़ान एक मार्च से अहमदाबाद एयरपोर्ट पर रनवे रिकार्पेटिंग के चलते रद कर दी गई थी। सोमवार को अपने पूर्व निर्धारित समय सुबह 7:30 बजे अहमदाबाद से चलकर 9:10 बजे उड़ान बाबतपुर पहुंची जिसमें 185 यात्री आए थे। यही विमान एसजी 972 बनकर 9:45 बजे बाबतपुर से 134 यात्री को लेकर 11:55 बजे अहमदाबाद पहुंचा। इस विमान का किराया 3600 रुपये रहा। स्पाइस जेट के सेल्स प्रबंधक राहुल सिंह ने बताया कि एक मार्च से 15 अप्रैल तक उड़ान बंद थी। सोमवार से पुन: उड़ान के शुरू होने से यात्रियों को काफी सहूलियत हो गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें