ज्ञानपुर। सुरियावां थाना क्षेत्र के अभोली बाजार में रविवार की देर शाम कार की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने चालक को वाहन समेत गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अभोली निवासी इंदू देवी (38) रविवार शाम को अभोली बाजार सामान लेने के लिए आई थी। खरीदारी कर लौट रही थी कि दुर्गागंज की तरफ से आ रही ऑल्टो कार ने टक्कर मार दी। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार चालक रमाशंकर यादव निवासी कड़ोर को गिरफ्तार कर थाने ले गई। वहीं दूसरी ओर घटना से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।