वाराणसी। डीएम योगेश्वर राम मिश्र की अध्यक्षता में मंगलवार को विकास भवन में जिला स्वच्छता समिति की बैठक की गई। तय किया गया कि गांवों में शौचालय बनवाने के लिए प्रेरित करने वालों को प्रेरकों को 75 रुपये दिए जाएंगे। प्रति शौचालय के लिए 75 रुपये दिए जाएंगे। वहीं स्वच्छता सखियां गांव-गांव जाकर महिलाओं को सेनेटरी पैड के इस्तेमाल के बारे में जागरूक करेंगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी ग्राम पंचायत स्तर पर पैड की बिक्री सुनिश्चित करेंगे। इसके लिए शासन से बजट जारी कराया जाएगा। डीएम ने स्वच्छता मिशन कार्यक्रम को और तेज करने को कहा। बैठक में सीडीओ सुनील कुमार वर्मा, डीपीआरओ शाश्वत आनंद सिंह एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।
000