फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंपस प्लेसमेंट में उमड़े छात्र, 369 ने दी लिखित परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू में मंगलवार को आयोजित कैंपस प्लेसमेंट में भाग लेने के लिए युवाओं की भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान 400 छात्रों ने पंजीकरण कराया और 369 लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के लिए शामिल हुए। प्रेमजी फाउंडेशन की ओर से विज्ञान संस्थान में आयोजित प्लेसमेंट में रसायनशास्त्र, भौतिक विज्ञान, गणित, भू भौतिकी, भूगोल, अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, राजनीतिशास्त्र के सत्र 2017-18 में परास्नातक और इसी में तृतीय सेमेस्टर के छात्र शामिल हुए। विश्वविद्यालय में ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट आफिसर डॉ. उमेश सिंह ने बताया कि सफल अभ्यर्थियों का चयन कैंपस एसोसिएट पद पर होना और चयनित अभ्यर्थी को प्रतिमाह 28 हजार रूपये वेतन मिलेगा। लिखित परीक्षा का परिणाम एवं साक्षात्कार की तिथि विश्वविद्यालय प्रकोष्ठ एवं अभ्यर्थियों को ईमेल के माध्यम से दी जाएगी। कार्यक्रम में विज्ञान संस्थान निदेशक प्रो. चंदना हालदार, सामाजिक विज्ञान संकाय अधिष्ठाता प्रो. जेके तिवारी, प्रो. सुमन जैन, फाउंडेशन से पीयूष शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें