अंबारी। कस्बे से माहुल जा रहे टेंपो में शुक्त्रस्वार शाम 7.30 बजे केवलगढ़ पुल पर सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद टेंपो चालक मौके से फरार हो गया। शोर सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने अहरौला पुलिस की सहायता से घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। घायल की पहचान मनीराम गिरी 48 पुत्र रामदवर निवासी कंदरा थाना अहरौला के रूप में हुई है। मरने वाले की पहचान दिनेश विश्वकर्मा 40 पुत्र राम बदन निवासी डढ़िया थाना पवई के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मृतक तीन भाइयों में छोटा और दो बच्चों का पिता था। मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।