वाराणसी। बीएचयू में 23 सितंबर की रात छात्र-छात्राओं और पत्रकारों पर हुए लाठीचार्ज के मामले में हो रही मजिस्ट्रेटी जांच के क्रम में 10 अक्तूबर को बीएचयू में छात्र-छात्राओं के बयान लिए जाएंगे। जांच अधिकारी एडीएम प्रशासन मुनींद्रनाथ उपाध्याय ने बताया कि बीएचयू के छात्रों को कचहरी स्थित उनके न्यायालय पहुंचने में परेशानी हो रही है। ऐसे में वह स्वयं 10 अक्तूबर को बीएचयू के एलडी गेस्ट हाउस में छात्रों एवं अन्य लोगों के बयान दर्ज करेंगे। अब किसी ने भी मजिस्ट्रेटी जांच में बयान दर्ज नहीं कराया है। इससे जांच अधर में लटकी हुई है।