वाराणसी। विधान परिषद की प्रदेशीय विद्युत जांच समिति की लखनऊ में हुई बैठक में सपा एमएलसी शतरूद्र प्रकाश ने आईपीडीएस के कामों पर ऐतराज जताया। उन्होंने कहा कि बेतरतीब ढंग से आईपीडीएस के तहत भूमिगत डाले गए बिजली के तारों को डाला गया है। कहा कि इसमें निर्देश दिया गया कि आईपीडीएस का नक्शा पेश किया जाए। साथ ही एक मीटर से कम गहराई में तार न डाला जाए। इसकी जांच कर अगली बैठक में रिपोर्ट मांगी गई है। काशी की जनता मनमाने ढंग से परेशान हो चुकी है। कई स्थानों पर हादसा हुआ है। पशुओं की मृत्यु तक आईपीडीएस के तारों से हुई है। आने वाले समय में काफी खतरा है। गलियों को छेद कर बाक्स लगाया गया है। इससे आने जाने में परेशानी होती है। नक्शा भी नहीं बना है। बाद में खुदाई की जरूरत पड़ी तो हादसा हो सकता है। 400 करोड़ के काम की ई टेंडरिंग नहीं कराई गई जबकि गाइडलाइन में इसका उल्लेख किया गया है। केंद्रीय बिजली मंत्री के निर्देशों की अवहेलना की जा रही है। इस पर पावर कारपोरेशन के चेयरमैन आलोक कुमार ने निर्देश दिया कि मानकों का उल्लंघन न किया जाए।