फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मियों ने की एसडीएम कार्यालय की तालाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजातालाब। राजातालाब तहसील कर्मियों ने एसडीएम ईशा दुहन के किसी बात से नाराज होकर उनके कार्यालय पर सोमवार को सुबह तालाबंदी कर दी। तालाबंदी के बाद कर्मचारी तहसील परिसर से बाहर हो गए और अपने संगठन के अन्य लोगों के साथ आगे की रणनीति पर विचार विमर्श करने लगे। दूसरी तरफ एसडीएम द्वारा कड़े निर्णय लिए जाने की चेतावनी के बाद संगठन के नेताओं ने जिला मुख्यालय से राजातालाब पहुंची उपजिलाधिकारी के साथ वार्ता की। वार्ता के बाद कर्मचारी कई मामलों पर पीछे हटने को तैयार नहीं थे, जिस कारण से विवाद का कोई हल नहीं निकल पाया। हालांकि एसडीएम के कार्यालय पहुंचने के बाद ही ताला खोल दिया गया। बताया जाता है कि एसडीएम द्वारा कार्यालय के एक लिपिक मनोज को किसी मामले में डांट-फटकार के बाद यह स्थिति पैदा हुई। सूत्र बताते हैं कि उपजिलाधिकारी ईशा दुहन के तहसील परिसर में कड़ाई करने और कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरा लगवा देने से भ्रष्टाचार पर काफी हद तक अंकुश लगा है, जिसे लेकर भी कर्मचारियों में नाराजगी बताई जाती है। वहीं कर्मचारियों ने अपने साथ आए दिन अपमानजनक शब्दों के प्रयोग की बात कही है। सुबह तालाबंदी होने से तहसील का कामकाज प्रभावित हुआ। बहुत से वादकारी व फरियादी बैरंग लौटने को बाध्य हुए। तहसील के कई अधिवक्ताओं ने भी तालाबंदी से अपने कामकाज को प्रभावित होना बताया। वहीं एसडीएम ने बताया कि कर्मचारियों के साथ समन्वय जरूरी है लेकिन किसी सूरत में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें