खेतासराय। स्थानीय थाना क्षेत्र के मवई गावं निवासी 65 वर्षीय वृद्ध ने अपनी 60 वर्षीया पत्नी को तलाक़ दे दिया। तलाक़ देने के बाद पति घर छोड़ कर फरार हो गया । मवई निवासी मोहिबुल्लाह (65) के परिवार में पत्नी से सोमवार को दोपहर में कुछ कहासुनी हो गई। इसके बाद मोहिबुल्लाह ने अपनी पुत्र वधुओं के सामने ही अपनी 60 वर्षीया पत्नी को तीन बार तलाक- तलाक कर तीन तलाक़ दे दिया। वृद्धावस्था में तलाक सुन वृद्धा फफक पड़ी। मोहिबुल्लाह के दो पुत्र हैं, जो विदेश में रहे कर कमाते हैं और एक पुत्री है। तलाक़ देने के बाद मोहिबुल्लाह घर से नाराज होकर चला गया। जाते वक्त उसने अपनी पत्नी को घर छोड़कर चले जाने को कहा। पत्नी तो कहीं नहीं गई। लेकिन इस उम्र में तलाक उस पर भारी पड़ेगा।