आराजीलाइन, काशी विद्यापीठ और सेवापुरी ब्लॉक में काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव के तहत कार्यक्रम आयोजित हुए। इसमें समृद्धि सिंह और अंश की टीम गायकी में विजेता रही। डीडीओ विजय जायसवाल ने बताया कि विकास खंड स्तर एवं नगर क्षेत्र में जोन स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में तीनों आयु वर्गों के चार विधाओं गायन, वादन, नृत्य व नुक्कड़ नाटक में 23 स्थलों पर कार्यक्रम हुए। इसमें 472 बालक व 839 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। इसमें गायन में 572, वादन में 84, नृत्य में 315 नुक्कड़ नाटक में 340 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। अपना दल एस विधायक सुनील पटेल, सेवापुरी में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुजीत सिंह मौजूद रहे।