फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 13 विद्यार्थियों को मिला पहला अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू के पहले अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में राजीव गांधी दक्षिणी परिसर स्थित दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र के 13 टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के एक सेमेस्टर में सबसे ज्यादा अंक पाने वाले यूजी-पीजी के विद्यार्थियों को अवाॅर्ड मिला। विवि के स्वतंत्रता भवन में समारोह में कुल 332 मेधावी शामिल थे। इसमें साउथ कैंपस के भी 13 विद्यार्थियों का सम्मान हुआ। ये सभी एमवोक कोर्स के छात्र हैं। इनमें मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी से लवली रानी, फूड प्रोसेसिंग एंड मैनेजमेंट से आराध्या बरुआ, रिटेल एंड लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट से आकृति जायसवाल और फैशन टेक्नोलॉजी एंड अपैरल डिजाइन से अंशिका गुलरिया शामिल हैं। वहीं, बी वोक में नौ विद्यार्थियों मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी से दूसरे सेमेस्टर की सपना भारती और चौथे सेमेस्टर की रिया गोसाईं, फूड प्रोसेसिंग एंड मैनेजमेंट से दूसरे सेमेस्टर की मनीषा नौटियाल, हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म मैनेजमेंट से दूसरे सेमेस्टर की रिया सिंह, मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट से दूसरे सेमेस्टर की श्रेया गौतम और चौथे सेमेस्टर की प्राची कुमारी को दिया गया। वहीं, रिटेल एंड लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट से दूसरे सेमेस्टर की विशालाक्षी ओझा और फैशन टेक्नोलॉजी एंड अपैरल डिजाइन से दूसरे सेमेस्टर की आंचल सिंह और चौथे सेमेस्टर की कुमारी पायल राज को सम्मानित किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें