फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : कोरोना से 13 की मौत, 1691 मिले पॉजिटिव, 294 मरीज हुए स्वस्थ

Tue, 27 Apr 2021 07:46 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच कराते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना की दूसरी लहर में जिले में हर दिन कोरोना के हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। मंगलवार को जिले में 1691 कोरोना पॉज़िटिव केस सामने आए हैं। वहीं कोरोना से होने वाली मौत का ग्राफ भी बढ़ा है। मंगलवार को सबसे ज्यादा कोरोना से 13 मरीजों की मौत भी हुई है। इसी के साथ जनपद में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 519 हो गया है।  वाराणसी में कोरोना के अब तक कुल 60473 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं मेडिकल बुलेटिन के अऩुसार मंगलवार को 294 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है और अब स्वस्थ हैं, जिसमें होम आइसोलेशन कर रहे कुल 259 मरीज और विभिन्न अस्पतालों से 35 मरीजों को छुट्टी मिल गई है। वाराणसी में अब तक कुल 38972 लोग होम आइसोलेशन में, वहीं 3126 मरीज विभिन्न अस्पतालों में स्वस्थ हो चुके हैं। आज मिले पॉजिटिव मरीजों के बाद जनपद में वर्तमान में 17856 एक्टिव कोरोना केस हैं। वहीं कुल 42098 लोग अब तक इस बीमारी से जंग जीतकर स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें