फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 125 किसानों को मिला मूंग का बीज

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (आईआईवीआर) में बुधवार को अनुसूचित जाति उपयोजना के तहत 125 किसानों को मूंग के बीज बांटे गए। बीज पाने वालों में सुल्तानपुर, आराजी लाइन और मोजाहिदपुर के किसान रहें। संस्थान के निदेशक डॉ. राजेश कुमार ने मूंग के पोषण संबंधी महत्व के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि मूंग प्रोटीन का एक उत्कृष्ट स्रोत होने के अलावा मानव स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। किसानों को मूंग की खेती, बाजार की मांग और प्रसंस्करण के अवसरों के बारे में भी जानकारी दी। आधुनिक तरीकों को अपनाकर कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने और आय बढ़ाने के लिए किसानों को प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ. ज्योति, डॉ. नकुल और डॉ. भुवनेश्वरी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें