फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सात खेलों के 125 खिलाड़ियों को मिले पुरस्कार

विज्ञापन
परमानंदपुर में आयोजित मासिक शिवर के पुरस्कृत खिलाड़ी। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
सब जूनियर और जूनियर वर्ग की ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर परमानंदपुर के मिनी स्टेडियम में आयोजित हुई। इसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को शनिवार को हुए कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। मासिक ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर में सात खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले 125 खिलाड़ियों को विकास इंटर कॉलेज में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि यूपी एडवेंचर स्पोर्ट्स क्लब की अध्यक्ष डॉ. आशा सिंह ने खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र बांटे। शिविर में हैंडबॉल, जूडो, टेबल टेनिस, मार्शल आर्ट, हॉकी, रग्बी और एथलेटिक्स में हिस्सा लिया था। पुरस्कृत होने वालों में 75 बालिकाएं और 50 बालक शामिल थे। अभिषेक, अमरेंद्र, आशीष, सुमित, सरिता दुबे, सुनीता पटेल, आस्था और शिवानी ने खिलाड़ियों को अलग-अलग खेलों का प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें