चैंपियन ऑफ द फ्यूचर के अंतर्गत 20 मई को विकास इंटर काॅलेज के खेल परिसर में कई खेलों के सब जूनियर और जूनियर वर्ग के 122 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक डॉ. आशा सिंह ने बताया कि विकास एजुकेशनल ग्रुप वाराणसी के चेयरमैन डॉ. एके सिंह मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष स्कूली खेलों में 54 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया इसमें से 23 ने स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा फेडरेशन की ओर से हुई प्रतियोगिता में यहां के खिलाड़ियों ने पदक हासिल किए हैं।