फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रांजलि, प्रशांत, ज्ञानेश, हरिनारायण को चांसलर समेत तीन गोल्ड मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सौवें दीक्षांत समारोह में प्रांजलि मिश्रा और प्रशांत मिश्र को 2018 के चांसलर मेडल से नवाजा जाएगा। वहीं 2017 का चांसलर मेडल ज्ञानेश उपाध्याय और हरिनारायण पाठक को दिया जाएगा। चांसलर मेडल सहित इन मेधावियों को तीन गोल्ड मेडल भी मिलेंगे। आचार्य वेद के छात्र प्रांजलि मिश्रा ने 2018 और आचार्य वेद के ही छात्र ज्ञानेश उपाध्याय को 2017 में स्नातकोत्तर स्तर पर सर्वाधिक अंक हासिल करने पर ये मेडल दिए जाएंगे। वहीं बीपीए के छात्र प्रशांत मिश्र और शास्त्री के छात्र हरिनारायण पाठक को स्नातक स्तर पर सर्वाधिक अंक हासिल करने के लिए तीन-तीन मेडल दिए जाएंगे। साल 2018 में 26 मेधावियों में 16 छात्राओं ने गोल्ड मेडल पर कब्जा किया है। वहीं 2017 में 31 मेधावियों में 20 गोल्ड मेडल हासिल करने वाली छात्राएं हैं। दीक्षांत समारोह में 2018 के 11,315 स्नातकों को उपाधि वितरित की जाएगी। वहीं 2017 के 10,957 स्नातकों को उपाधि वितरित की जाएगी। शुक्रवार को विद्वत परिषद की बैठक में सभी स्वर्ण पदक और उपाधियों को अनुमोदित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें