वाराणसी। यूपी कॉलेज गेेट के समीप स्थित इलाहाबाद बैंक के एटीएम में रविवार की रात नशे में धुत कुछ युवकों ने तोड़फोड़ की। पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी भाग निकले। लोगों के अनुसार युवक एटीएम से पैसा निकाल रहे थे। पैसा नहीं निकला तो गुस्से में आकर तोड़फोड़ की और फिर लड़खड़ाते हुए बाइक से भाग निकले। शिवपुर पुलिस के अनुसार एटीएम में लगे सीसी कैमरे की फुटेज से आरोपियों को चिह्नित कर गिरफ्तार किया जाएगा।