ऊंज। सुधवैं समूह पेयजल आपूर्ति के तहत बिछाई गई पाइपलाइन विद्युतीकरण के दौरान क्षतिग्रस्त हो जाने से क्षेत्र में पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है। इससे गांव वालों में रोष है। गांव के देवी प्रसाद शर्मा ने बताया कि कुरमैचा गांव में विद्युतीकरण के दौरान खंभे गाड़ते समय पानी का पाइप क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसे शिकायत के बाद अब तक नहीं बनवाया गया। इससे पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। इससे गांव वालों को पानी के लिए मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को गांव वालों ने जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए इसे तत्काल बनवाने की मांग की। इस मौके पर पप्पू शर्मा, कमलेश शर्मा, काशी प्रसाद शर्मा, रामानुज शर्मा, देवीप्रसाद शर्मा आदि मौजूद रहे।