फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान का समर्थन मूल्य तय, नवंबर में शुरू होगी खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मानसून की मेहरबानी को देख सरकार धान खरीद की तैयारी अभी से शुरू कर दी है। नवंबर से शुरू होने वाली खरीद के लिए किसानों का पंजीकरण कराया जा रहा है। करीब पांच हजार किसानों में अब तक मात्र सात सौ ने ही खाद्य विभाग के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया है। 15 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन न कराने वाले किसान धान को बेच नहीं पाएंगे। रबी और खरीफ सीजन में क्रय केंद्रों के माध्यम से सरकार किसानों से धान और गेहूं खरीदती है। अच्छी मानसूनी बारिश होने से इस बार धान की पैदावार बेहतर होने की उम्मीद है। जिसको देखते हुए अभी से किसानों का पंजीकरण कराया जा रहा है। नवंबर से फरवरी तक होने वाली धान की खरीद को लेकर मंथन शुरू हो गया है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी श्याम कुमार मिश्र ने बताया कि शासनादेश के तहत किसानों को समर्थन मूल्य दिया जाएगा। कामधेनु धान का समर्थन मूल्य 1750 और ए ग्रेड का 1770 रुपये प्रति कुंतल दिया जाएगा। आनलाइन पंजीकरण की तिथि 31 अगस्त से बढ़ाकर अब 15 सितंबर कर दिया गया है। किसान खाद्य विभाग के पोर्टल एफसीएस डॉट यूपी एनआईसी डाटइन पर कर सकेंगे। वह साइबर कैफे, जन सुविधा केंद्र आदि पर पंजीयन करा सकेंगे। इस साल पंजीयन को भूलेख के पोर्टल से लिंक किया गया है। जिससे धान खरीद में गड़बड़ी नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें