फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा शासन में बढ़ा अपराध का ग्राफ

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज/ऊंज। सपा की लोकतंत्र बचाओ एवं सामाजिक न्याय साइकिल यात्रा बृहस्पतिवार को जंगीगंज, वहिदा मोड़ और ऊंज होते हुए इलाहाबाद रवाना हो गई। इसके पूर्व गोपीगंज के एक लॉन में आयोजित सभा में भाजपा सरकार की नीतियों को जन विरोधी बताया गया। साइकिल यात्रा चलने से हाईवे पर आधे घंटे जाम लग गया। सपा जिलाध्यक्ष मो. आरिफ सिद्दीकी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल को जनता याद कर भाजपा को कोस रही है। आज दलित, पिछड़े, सामान्य, अल्पसंख्यक हर कोई परेशान है। सरकार की जन विरोधी नीतियों से हर कोई मुश्किल में है। भाजपा में अपराध का ग्राफ दोगुना हो गया है। महिलाएं असुरक्षित हैं। डर वश वह बाहर जाने से कतराती हैं। उन्होंने कहा कि आठ सूत्री मांगों को लेकर गाजीपुर से यात्रा निकली है। इसके जरिए जातिगत जनगणना के आंकड़ों को सार्वजनिक करने, मॉब लिंचिंग पर रोक, महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान, उच्च पालिका एवं निजी क्षेत्रों में आरक्षण, किसानों की कर्जमाफी सुनिश्चित करने और युवाओं को रोजगार न मिलने तक बेरोजगारी भत्ता देने आदि की मांगें शामिल हैं। पूर्व विधायक जाहिद बेग, मधुबाला पासी, अभिषेक कुमार ने भी संबोधित किया। इसके बाद गोपीगंज, चकपरौना, जंगीगंज, सरायजगदीश, वहिदा मोड़ और ऊंज होते हुए साइकिल यात्रा इलाहाबाद रवाना हो गई। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। आयोजक आरके पटेल का लोगों ने आभार जताया। मौके पर ओम प्रकाश यादव, जिला उपाध्यक्ष उमेश बिंद, विजय कुमार सिंह डबलू, कृष्णकांत दूबे, मनोज यादव, हसनैन अंसारी, धर्मेंद्र मिश्र, मो. हमजा, धर्मेंद्र, कड़कड़ यादव, ऋषि सिंह बघेल आदि रहे। दूसरी ओर गोपीगंज नगर में साइकिल यात्रा के चलने से हाईवे पर आधे घंटे तक जाम लगा रहा। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यात्रा आगे बढ़ी, तब यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें