फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में अपनी मांगें उठाएंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। उत्तर प्रदेश किसान सभा के पांच सितंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले विशाल धरना प्रदर्शन में देशभर से किसान और मजदूर भाग लेंगे। भदोही से किसानों की भागीदारी के लिए सोमवार को फत्तूपुर में बैठक कर विचार विमर्श किया गया। बैठक में जिला मंत्री इंद्रदेव पाल ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण किसानों की मौतों का सिलसिला जारी है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोई पछतावा नहीं है। कहा कि यह आंदोलन किसानों के हित के लिए है, इसमें अधिक से अधिक भागीदारी होनी चाहिए। भदोही से कम से कम 10 हजार किसानों को आंदोलन में हिस्सा लेने जाना चाहिए। इसके लिए मंगलवार से जनसंपर्क तेज किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि इस आंदोलन का उद्देश्य प्रधानमंत्री को वर्ष 2014 में किए गए वादों को याद दिलाना है। बैठक में बताया गया कि आंदोलन के माध्यम से स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, किसानों को पांच हजार रुपए मासिक पेंशन देने, स्वास्थ्य और शिक्षा का अधिकार की मांग मजबूती से की जाएगी। बैठक में रमापति यादव, जगन्नाथ मौर्य, रामचंद्र पटेल, बेचू बिंद, प्रेम बहादुर, परदेसी राम, भानसिंह मौर्य, मुरली पाल, कैलाशनाथ बिंद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें