फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में कांवरिया समेत पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। नगर के राजमार्ग पर सोमवार को गिराईं के पास अलग अलग समय पर हुए चार सड़क हादसों में एक कांवरिया समेत पांच लोग घायल हो गए। गोपीगंज क्षेत्र के जगापुर निवासी सचिन कुमार (24), घनश्याम (40), वाराणसी के मिर्जामुराद निवासी बब्बू यादव (21), इलाहाबाद के कीडगंज निवासी अंकित यादव (कांवरिया) (20), गोपीगंज नगर निवासी बब्बू यादव (35) अलग अलग समय पर गिराईं पावर हाउस के पास बाइक की आमने सामने की टक्कर से या गिरकर घायल हो गए। घायलों को गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घनश्याम और धीरज का प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें