फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिपिक के घर से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहनिया। महामना इंटर कालेज बच्छाव में लिपिक शिवकुमार पटेल के घर को बुधवार की रात चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया। शिव कुमार ने बताया कि घर में वे तीन भाई रहते हैं । दरवाजा खुला था और सभी लोग सोने चले गए। खिड़की के सहारे अंदर घुसे चोरों ने 30 हजार नगद, आलमारी में रखे दो सोने की चेन, एक अंगूठी, पायल, चार विछिया, चांदी का कंगन, बच्चों की चांदी की करधनी आदि चुरा ले गए। जब सुबह लोगों की नीद खुली तो आलमारी खुली मिली। इसकी सूचना 100 नंबर पर दी गई। मौके पर पुलिस पहुंचकर छानबीन किया। पीड़ित ने चोरी की तहरीर रोहनिया थाने को दिया। आए दिन हो रही चोरी की घटनाएं हो रही हैं लेकिन पुलिस खुलासा नहीं कर पा रही है, जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि पुलिस गश्त करती तो चोरी की घटनाएं रोकी जा सकती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें