फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में बाबुओं की लगी फटकार, वेतन रोकने के आदेश00

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। विभाग की व्यवस्थाओं और काम काज को लेकर वीडीए के उपाध्यक्ष राजेश कुमार ने बैठक ली। इसमें वसूली, बिक्री, नीलामी आदि को लेकर समीक्षा की, जिसमें अधिकारियों ने कुछ बाबुओं को विभाग का काम न करने, लंबे समय से फाइलें दबाकर रखने सहित कई शिकायतें की। इस पर उन्होंने जमकर फटकार लगाई। कहा कि जो कर्मचारी काम न करे, उसे नोटिस जारी करतेे हुए उनके वेतन रोके जाएं। उन्होंने कुछ इंजीनियरों के भी वेतन रोकने का आदेश दे दिया। कहा कि अगर काम नहीं हुआ तो इनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई भी की जाएगी। सूत्रों के अनुसार वीडीए के कुछ बाबू काम करने की बजाय लोगों को केवल दौड़ा रहे हैं। यही नहीं कुुछ तोे लोगों की फाइलों को ही लंबे समय सेे दबाए रखे हैं। इसको लेकर बाबुओं को फटकार लगी है। सात बाबुओं के वेतन रोकने के आदेश हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें