फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के छुट्टा पशुओं को दानगंज भेजने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शहर के छुट्टा पशुओं को शहर से बाहर करने की तैयारी है। इसके लिए नगर निगम ने दानगंज में जमीन की अस्थाई व्यवस्था की है। वहां 80 बीघा जमीन में रखने की तैयारी है। नगर निगम प्रति पशु पर 50 रुपये खर्च करेगा। अपर नगर आयुक्त मोती लाल सिंह ने निरीक्षण के बाद वहां अस्थाई छुट्टा पशुओं को रखने की सहमति बन गई है। स्मार्ट सिटी के तहत राजातालाब तहसील के छितौन कोट गांव में 10 एकड़ जमीन पर कान्हा उपवन प्रस्तावित है मगर वहां अब तक निर्माण नहीं हुआ है। निर्माण होने तक छुट्टा पशुाओं को दानगंज में रखने की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा नगर निगम ने चितईपुर में 300 पशुओं के रखने की व्यवस्था के लिए कांजी हाउस बनाया जा रहा है। दानगंज में खाली पड़े एक काश्तकार की 80 बीघे जमीन पर इसे बनाया जाना है। नगर आयुक्त डॉ नितिन बंसल का कहना है कि दानगंज में जमीन देखी गई है। जल्द ही इस पर निर्णय लेकर वहां पशुओं को रखने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें