फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहनिया। थाना क्षेत्र के देउरा गांव के सामने मातलदेई निवासी रामधन पटेल (26) की गुरुवार की देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपने ससुराल से साले संजय पटेल की मोटरसाइकिल लेकर देर रात बच्छांव गांव से अपने घर आ रहा था। पंचकोशी मार्ग पर देउरा के सामने अनियंत्रित होकर वह बाइक समेत वह सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में पलट गया। चोट लगने और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। जेब से मिले कागजात के आधार पर पहचान होने के बाद परिवारवालों को बुलाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामधन के परिवार में पत्नी राजमनी देवी और पुत्र हैं। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। वह मुंबई में एयर कंडीशन का मैकेनिक था। एक माह पूर्व वह घर आया था। पिता शंकर माता फूलमती का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें