प्रादेशिक टेबल टेनिस प्रतियोगिता में खेलने के लिए वाराणसी मंडल के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल शनिवार को सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। इसमें 20 खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया। जिला क्रीड़ा अधिकारी नवीन सिंह ने बताया कि इसमें से 12 खिलाड़ियों का चयन मंडलीय टीम में हुआ। मंडलीय बालक टीम में सत्यम राय, देव त्रिपाठी, सुदर्शन साहु, मोनू प्रसाद, रेयांस श्रींगारिया जबकि बालिका वर्ग में पूर्वा सिंह, अन्न्वी निगम, राशि वर्मा, साक्षी मौर्य और सिद्धि जायसवाल शामिल हैं। संवाद